हांसी सेवा पखवाड़े की बैठक में उपस्थित फणींद्र नाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी व अन्य। पार्टी
हांसी। भाजपा के हांसी जिला कार्यालय पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े के निमित जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल राणा व जिला प्रभारी दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव राहुल ने कहा कि सेवा पखवाड़े में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। न्यूनतम 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग की दुकान पर जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने कम से कम एक समान खरीदना है। ताकि हम स्वदेशी अभियान के तहत अमेरिका को जवाब दे सकें। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि जिस संगठन ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य करने के लिए अपने 100 वर्ष पूर्ण किए। उस संगठन का शताब्दी वर्ष बनाने का कार्य हम करेंगे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, बिजेंदर लोहान, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, जिला प्रवक्ता रामपाल बूरा, जगमोहन यादव व अन्य उपस्थित रहे।