फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: किसान नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एडीसी से मिलने पहुंचे थे संदीप धीरनवास, जानें पूरा मामला

Mon, 08 Sep 2025 02:32 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

किसान नेता संदीप धीरनवास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप धीरनवास सोमवार को एडीसी कार्यालय में एडीसी से मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
किसान नेता संदीप धीरनवास गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान नेता संदीप धीरनवास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप धीरनवास सोमवार को एडीसी कार्यालय में एडीसी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई। संदीप धीरनवास ने शनिवार 6 सितंबर के दिन ताला तोड़कर भेरिया माइनर में पानी खोल दिया। 
विज्ञापन


संदीप धीरनवास ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक रणधीर पणिहार ने खुद के खेत बचाने के लिए इस नहर में पानी बंद करवाया हुआ है जबकि उनके क्षेत्र की नहरें ओवरफ्लो होकर टूट रही हैं।

जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान नेता संदीप धीरनवास की गिरफ्तारी को लेकर पार्षदों ने विरोध जताया है। पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने कहा कि यह सरासर गलत है। अगर किसी ने गांव को बचाने के लिए दूसरी खाली नहर में पानी चला गया तो क्या गलत किया। कुछ लोग अपने खेतों को बचाने के लिए दूसरे गांवों को डुबो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद के सदस्य बैठक कर इस गिरफ्तारी को लेकर बैठक करेंगे। जिला पार्षद दर्शन गिरी महाराज ने कहा कि पानी की निकासी के लिए प्रयास किया जाना गलत नहीं है। पार्षदों ने इस बारे में बैठक की थी। जिला परिषद की ओर से तय किए गए बजट को भी खर्च नहीं किया जा रहा है। सभी पार्षद एकजुट हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

गिरफ्तारी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संदीप धीरणवास ने बताया कि नहरी विभाग ने भेरिया माइनर को सूखा छोड़ दिया, सरसाना माइनर भिवानी रोहिल्ला में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़ दिया। विधायक अपने खेत को बचाने के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। आपदा प्रबंधन एक्ट का हवाला देकर इस तरह से गिरफ्तारी की जा रही है। आपदा के समय लोगों को मुसीबत में छोड़ दिया गया है अगर कोई उनको बचाने की कोशिश करे तो उनको गिरफ्तार किया जा रहा है।

संदीप धीरनवास सोमवार को एडीसी कार्यालय में एडीसी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई। संदीप धीरनवास ने शनिवार 6 सितंबर के दिन ताला तोड़कर भेरिया माइनर में पानी खोल दिया था। संदीप धीरनवास ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक रणधीर पणिहार ने खुद के खेत बचाने के लिए इस नहर में पानी बंद करवाया हुआ है जबकि उनके क्षेत्र की नहरें ओवरफ्लो होकर टूट रही हैं
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें