फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केडिया धर्मशाला में 7 को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीराम नाटक क्लब की ओर से 7 फरवरी को सुबह नौ बजे से रेलवे रोड पर स्थित केडिया धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। श्री राम नाटक क्लब के प्रधान राजू मेहता ने बताया कि यह आयोजन 60 बार से ज्यादा रक्तदान करने वाले राजकुमार बिश्नोई की दूसरी पुण्यतिथि पर होगा। स्व. राजकुमार हमेशा जन सेवा के लिए तत्पर रहते थे।
विज्ञापन

इस शिविर में प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्य अतिथि होंगे। विनोदनंदपुरी महाराज, बाबूलाल जिंदल, राजेश केडिया, अनिल झांझडीया, नवीन सूरतपुरिया विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक लोग संस्था के प्रधान राजू मेहता के फोन नंबर 9812696072, सचिव सुनील बिश्नोई 9084000029, कपिल तनेजा 9992625025, सुशील बिश्नोई 9812432722, प्रवक्ता पंकज बंसल 9034161308 से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें