फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : पांच दिन से भर्ती मरीज का नहीं किया गया ऑपरेशन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चार दिनों बाद शनिवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई। यह मरीज पांच दिन पहले अस्पताल में दाखिल किया गया था, हालांकि अभी मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ था। वहीं, चिकित्सकों का दावा है कि समय पर ऑपरेशन हो रहे है, क्योंकि इस समय अस्पताल में मरीजों की संख्या कम है। शनिवार को ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल किए गए, जबकि पांच को छुट्टी मिल गई। अब तक ब्लैक फंगस से 97 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अस्पताल में ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के 40 मरीज दाखिल है। राहत की बात यह है कि शनिवार को नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा अधिक रहा। ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल और ईएनटी विभाग की टीम ने एक जबड़े व एक नाक का ऑपरेशन किया, दोनों ऑपरेशन सामान्य रहे।
विज्ञापन

शनिवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए और एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज पांच दिन पहले ही अस्पताल में आया था और इसका ऑपरेशन नहीं हो पाया था। ऑपरेशन न होने के कारण के बारे में रविवार सुबह तक पता चलेगा। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें