सुबह गोलियां चलने से गांव देपल में डर का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व एसएचओ सदर थाना सुमेर सिंह पहुंचे।
गांव देपल में भाजपा के उमरा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विजय मलिक ने दिनदिहाड़े गोलियां कर दहशत फैला दी। पुलिस के अनुसार पड़ोसी के साथ आपसी विवाद को लेकर एडवोकेट ने दो गोलियां चलाई। वहीं सूचना पर डीएसपी व एसएचओ गांव में पहुंचे। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। पड़ोसी युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विजय मलिक के घर के पास ही पशुओं का कमरा बनाया हुआ है। इस दौरान पड़ोसी युवक परवेश के साथ सुबह नाली में गोबर डालने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के माता पिता में विवाद हुआ। जिसके बाद एडवोकेट विजय मलिक वहां पहुंचे और इस दौरान फायर कर दिए।
जिसमें परवेश बाल बाल बचा। सुबह गोलियां चलने से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व एसएचओ सदर थाना सुमेर सिंह पहुंचे। सदर थाना के एसएचओ सुमेर सिंह ने बताया कि परवेश के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।