फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंबल पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा

Sun, 12 Jul 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने से इंकार कर चुकी भाजपा ने शनिवार को पूरी तरफ साफ कर दिया कि वह पार्टी के निशान पर चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन


हिसार में हुए कार्यकर्ता सम्मलेन में तीन जिलों के वर्कर्स से फीडबैक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि हम पार्टी के सिंबल पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेंगे। वर्कर्स पार्टी की नीतियों को मानने वाले अच्छे लोगों को जिताने में उनका सहयोग करें।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में नब्ज टटोलने के बाद यह ऐलान किया। भाजपा ने फीडबैक लेने के लिए तीन जिलों का सम्मेलन बुलाया था।

इसमें कई कार्यकर्ताओं ने सिंबल पर चुनाव न लड़ाने का प्रस्ताव रख दिया। फतेहाबाद जिले के एक पदाधिकारी ने कहा कि सीएम साहब शहर में तो ठीक है गांव में कमजोरी है। पहले नगर पालिकाओं का सिंबल पर करा लो। पता चल जाएगा अच्छे रिजल्ट आएं तो पंचायत चुनाव भी सिंबल पर लड़ा लें।
विज्ञापन


उत्साहजनक नहीं मिला फीडबैक
वर्करों की ओर से पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह जनक फीडबैक नहीं मिला। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पिछले कई दिनों से पशोपेश में है।

इनेलो तथा कांग्रेस लगातार भाजपा को सिंबल पर लड़ने के लिए ललकार रहे हैं। पार्टी में संगठन स्तर पर भी इस मुद्दे पर बिखराव है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बयान के बाद से ही पार्टी में खलबली मची हुई है। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में फीडबैक ले रहे हैं।

अब तक बारह जिलों के वर्कर्स से फीडबैक लिया है। जहां अधिकतर वर्कर्स की ओर से पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने को लेकर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।

6500 गांवों में होने हैं चुनाव
प्रदेश के करीब 6500 गांवों में पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद के चुनाव होने हैं। इसके अलावा नगर पालिकाओं, नगर परिषदों के चुनाव भी होने हैं।

इन चुनाव को लेकर अब तक किसी भी पार्टी ने सिंबल पर लड़ने का ऐलान नहीं किया है। इनेलो ने ऐलान किया है कि भाजपा, कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी तो हम भी सिंबल पर आएंगे। कांग्रेस तथा भाजपा सिंबल पर लड़ने को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने खेला दांव
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने दांव खेला है। चुनाव से पहले करीब बीस हजार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन सभी आवेदनों पर अक्तूबर में कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले भाजपा पंचायत चुनाव कराएगी। अगले पखवाड़े में पंचायत चुनाव का ऐलान हो जाएगा। जिसमें अगस्त में चुनाव कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें