फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचकूला से चुराई भाजपा नेता की मर्सिडीज कार उकलाना के गांव लितानी में मिली

Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार- उकलाना के गांव लितानी में बरामद हुई भाजपा नेता की चोरी  हुई कार । संवाद
विज्ञापन
हिसार। उकलाना क्षेत्र के गांव लितानी में शुक्रवार दोपहर एक चोर मर्सिडीज कार को गली में छोड़कर चला गया। करीब एक करोड़ से अधिक कीमत की गाड़ी को देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबरों से मालिक की पहचान की। गाड़ी पंचकूला के भाजपा नेता श्याम लाल बंसल की बताई जा रही है। दोपहर को पुलिस क्रेन की मदद से पंचकूला टीम ले गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक युवक महंगी कार लेकर लितानी गांव की गलियों में दाखिल हुआ। संकरी गली में कार फंस जाने के कारण युवक उसे बाहर नहीं निकाल सका। वह संदिग्ध परिस्थिति में गाड़ी को लॉक कर मौके से फरार हो गया, चाबी भी साथ ले गया।
ग्रामीणों को लगा कि कोई शख्स किसी पड़ोसी के घर आया होगा। इस कारण किसी ने गाड़ी को लेकर ध्यान नहीं दिया। देर शाम तक जब गाड़ी का कोई मालिक सामने नहीं आया तो लोगों को शक हुआ। गांव के लोगों ने एक दूसरे से बातचीत की तो पता लगा कि गाड़ी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने गाड़ी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

उकलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कार शुक्रवार सुबह पंचकूला से चोरी हुई थी। चोर मकान के बाहर खड़ी गाड़ी की चाबी अंदर से चुराकर कार लेकर फरार हो गया था। पंचकूला पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। शनिवार दोपहर के समय पंचकूला थाने की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी लॉक को नहीं खोला जा सका। जिसके पुलिस गाड़ी को क्रेन की मदद से मौके से लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें