फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पार्किंग प्वाइंट में खड़ी न करने पर एसडीएम से उलझे भाजपा नेता सुजीत कुमार

विज्ञापन
हांसी एसडीएम से उलझते भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर में लॉकडाउन के दौरान गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार हांसी के एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार से उलझ पड़े। नौबत यहां तक आ गई कि सुजीत कुमार ने एसडीएम से कहा कि आप जिला महामंत्री की गाड़ी रोकोगे। बाद में जब वह एसडीएम को यह कहकर जाने लगे कि इस बात को याद रखना तो एसडीएम भी बोले - वह उन्हें धमकी क्यों दे रहे हैं। इसी बीच एसडीएम ने पुलिसकर्मी को जिला महामंत्री की गाड़ी का चालान तक करने के लिए कह दिया। हालांकि बाद में गाड़ी ले जाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

दरअसल लॉकडाउन के दौरान भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए शहर में प्रशासन द्वारा सात पार्किंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यह व्यवस्था की गई है कि कोई भी वाहन बाजार में लेकर नहीं जाएगा। जिसे भी बाजार में जाना है, वह पार्किंग प्वाइंट पर अपनी गाड़ी खड़ी करेे और पैदल बाजार में जाए। ऐसे में शुक्रवार को जब सुजीत कुमार की गाड़ी आंबेडकर चौक से शहर के अंदर की तरफ जाने लगी तो बैरिकेड्स पर तैनात पुलिसकर्मियों रोक दिया।
पुलिसकर्मी सुजीत कुमार से बातचीत कर ही रहे थे कि इत्तफाक से एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुजीत से गाड़ी पार्किंग में लगाने को कहा। इस पर सुजीत कुमार बोले - वह पूरे शहर की व्यवस्था देख रहे हैं। आप लोग अगर हमें रोकोगे तो हम क्या व्यवस्था देखेंगे। उन्होंने एसडीएम से यह भी कहा कि क्या वह स्वयं गाड़ी पार्किंग में खड़ी करके अंदर पैदल देखने जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने सारे शहर की व्यवस्था देखनी है। जिस पर सुजीत ने भी कहा कि उन्होंने भी शहर की व्यवस्था देखनी है, उनके पास बाकायदा पास है। इसी बीच उन्होंने कहा कि उन्हें शहर में राशन बांटना है। जिस पर एसडीएम ने कहा कि शहर में राशन नहीं बांटना है।
विज्ञापन

सुजीत कुमार ने कहा कि वह उनकी डीसी मैडम से फोन पर बात करवा देते हैं। जिस पर एसडीएम ने फिर कहा कि वह अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी करें। सुुजीत कुमार बोले - वे अपना नाम बता दें, वह गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर देंगे। एसडीएम ने बोले - हांसी एसडीएम बता दिया, इतना नाम ही काफी है। सुजीत कुमार ने फिर कहा इस बात को याद रखना। एसडीएम ने भी कहा कि वह धमकी न दें। क्या याद रखना है, धमकी क्यों दे रहे हैं। सुजीत कुमार ने कहा कि आप जिला महामंत्री की गाड़ी को रोकोगे। इसके बाद गाड़ी वापस ले जाने पर मामला शांत हुआ।
नियम सभी के लिए बराबर : एसडीएम
नाके पर भीड़ देखी तो मौके पर गया और कहा कि अपनी गाड़ी साइड में कर लो। नियम सभी के लिए बराबर हैं, लेकिन कहना मानने के बजाय मुझसे ही उलझ गया। राशन बांटने व डीसी मैडम से बात करवाने की बात कहने लगा। जिस पर उन्हें कहा कि गाड़ी पार्किंग में लगाए।
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें