खो खो विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हिसार के बिठमड़ा की मीनू।
उकलाना। दिल्ली में चल रहे खो-खो विश्व कप में भारत की महिला टीम ने पहला मैच में दक्षिण कोरिया को 157 अंक से पराजित किया। इस दौरान भारतीय टीम ने 175 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम में हरियाणा की एकमात्र खिलाड़ी गांव बिठमड़ा की बेटी मीनू धत्तरवाल ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इससे गांव बिठमड़ा में खुशी का माहौल है।
एसोसिएशन के चीफ सेक्रेटरी एमएस त्यागी, भारतीय कोच मुन्नी जून, जिला सेक्रेटरी मोनू दलाल व डीसीएम स्कूल सीनियर कोच राजेश दलाल ने मीनू धत्तरवाल द्वारा मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय, सरपंच कुलदीप धत्तरवाल, मंजू सेहरा, गुरमेल सिंह, किरण, बीरा राम ने बधाई दी। संवाद