फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन पर भी हो रिश्वत लेने का शक होनी चाहिए जांच : बीरेंद्र सिंह

Mon, 09 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी पर बोला हमला - फोटो : bureau
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अगस्ता हेलिकॉप्टर डील मामले में कहा है कि रिश्वत लेने का जिस पर भी शक हो उसकी जांच होनी चाहिए। चाहे वो कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो। उन्होंने हरियाणा के पूर्व  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर नेशनल हेराल्ड मामले दर्ज एफआईआर पर कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा।  केंद्रीय मंत्री यहां छोटूराम विचार ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हुए थे।
विज्ञापन


अगस्ता घोटाले में  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम आने के मामले में  उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा साधारण नहीं है। देश की जनता चाहती है कि उनका नेता साफ सुथरा हो और राजनीति पारदर्शी हो। रिश्वत के मामले में अगर शक है तो सबकी जांच होनी चाहिए छोटा या बड़ा नहीं देखा जाना चाहिए।

नेशनल हेराल्ड को गलत तरीके से जमीन आबंटन के मामले  में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दर्ज की गई एफआईआर पर वो  बोले कि कानून अपना काम करेगा। जो लोग गलत काम करेंगे उसके ऊपर कानून के  हिसाब से कार्रवाई होगी चाहे वो पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी।
विज्ञापन


 प्रदेश में कानूनी व्यवस्था की जिम्मेवारी पुलिस की
 प्रदेश में अपराध चरम पर होने के सवाल पर पत्रकारों को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाना पुलिस का काम है। हमारी पुलिस को कांस्टेबलरी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। ताकि चुस्त दुरुस्त बने। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में भी प्रादर्शिता की जरूरत है। चाहे सब इंस्पेक्टर हो या कांस्टेबल। उनका मानसिक स्तर भी जांचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें