फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमावड़ी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादा पोता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जमावड़ी में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे पिकअप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार जुलाना के दादा पोता की मौत हो गई। मृतक दलबीर हिसार के गांव डाया में अपनी बेटी के घर गए हुए थे। साथ में 10 वर्षीय पोता दीपांशु भी था। पुलिस ने उनके बेटे विजय की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जुलाना के गांव खरेंटी निवासी विजय ने कहा कि उसके पिता दलबीर व भतीजा दीपांशु गांव डाया में गए थे। उन्हें सूचना मिली कि पिता दलबीर और भतीजे दीपांशु की हादसे में लगी चोट के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना पर परिवार सहित वह मौके पर जमावड़ी पहुंचा। उन्होंने अपने तौर पर पूछताछ की तो पता चला कि उसके पिता और भतीजा मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर गांव खरेंटी की तरफ आ रहे थे। जब वह जमावड़ी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई और उन्हें टक्कर मारी। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक मौके पर पिकअप छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ सुमेर सिंह ने बताया की मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पिकअप को मौके से कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें