फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजी व दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव सैनिपुरा के पास बाईपास पर बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, भतीजी व दामाद घायल हो गए। दोनों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों एक ही बाइक से गांव खेड़ी से वापस आ रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़सी निवासी 50 वर्षीया गुड्डी भतीजी 30 वर्षीया रेणु व दामाद राधेश्याम के साथ खेड़ी चौपटा में बेटी से मिलने गई थी। शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक राधेश्याम चला रहा था। जैसे ही बाइक बाईपास पर फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो किसी वाहन की चपेट में आ गए। बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि गुड्डी वाहन के नीचे आ गई, जिससे गर्दन के पास चोट लगी और मौके पर मौत हो गई। वहीं रेणु व उसके पति राधेश्याम घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से गुड्डी को सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। घायल रेणु व राधेश्याम का निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। राधेश्याम फतेहाबाद के कुकडाली गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस व परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें