हांसी के अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रेम कुमार।
हांसी। बाईपास पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा निवासी 72 वर्षीय प्रेम कुमार ने बताया कि वे तीन भाई हैं। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह व उसका छोटा भाई सुरेश बाइक पर सवार होकर भीमनगर में अपने परिचित के घर जा रहे थे। बाइक को सुरेश चला रहा था। जब वे बाईपास पर सैनीपुरा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी बाइक दूर जाकर गिरी और वह उछलकर दूर गिर पड़े। इस दौरान वह बेहोश हो गया। जब उन्हें होश आया तो वह नागरिक अस्पताल में दाखिल था और गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया। जहां वह अभी उपचाराधीन है। उसे अस्पताल में ही पता चला कि उसके भाई सुरेश की हादसे में मौत हो गई। सुरेश मजदूरी का काम करता था।