फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने नकदी और मोबाइल लूटकर बाइक जलाई

Fri, 12 Sep 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन नगर में रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर जा रहे दो युवकों को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और 22 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन




इतना ही नहीं बदमाशों ने जाते हुए एक युवक की बाइक मेें आग लगा दी। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
चंदन नगर निवासी घायल सुरेश ने बताया कि  गांव पातन निवासी राजेंद्र उसका दोस्त है। राजेंद्र का बुधवार शाम को फोन आया कि उसकी मां कमला, पिता मनीराम और मौसी को रत्नगढ़ जाना है।



उनकी रात की ट्रेन है। इसलिए उन्हें बाइक पर स्टेशन तक छोड़कर आना होगा। दोस्त के कहने पर वह अपने दोस्त के माता-पिता को बाइक पर बैठाकर हिसार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आ गया था। दूसरी बाइक पर दोस्त राजेंद्र और मौसी थे।
विज्ञापन




परिजनों को छोड़ने के बाद वे करीब साढ़े 11 बजे वापस घर जाने लगे। चंदन नगर में शराब ठेके के पास विकास को एक युवक ने लिफ्ट के लिए रुकवा लिया।



बाइक रोकते ही युवक ने उसकी बाइक छीनने की कोशिश की। यह देख राजेंद्र वापस मुड़कर आया। बाइक छीनने की कोशिश कर रहे युवकों ने दूसरी तरफ बैठे अपने चार-पांच दोस्तों की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन




युवकों ने आते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सुरेश का आरोप है कि उसकी जेब में 22 हजार रुपये नकद और मोबाइल था, जिसे आरोपी छीनकर ले गए।



जाते हुए युवकों ने सुरेश की बाइक भी आग के हवाले कर दी। राजेंद्र और सुरेश चंदन नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर गए, जिन्होंने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें