फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रेड यूनियन बाजारों में जनविरोधी हरियाणा सरकार की नीतियों के विरुद्ध निकालेंगी बाइक जत्था

Tue, 13 Feb 2024 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। 16 फरवरी को सभी ट्रेड यूनियनों, सभी कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुलाई गई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा, इंटक के राज्य उप-प्रधान कृष्ण नैन, एआईयूटीयूसी के राज्य उप-प्रधान मेहर सिंह बांगड़ व एटक के प्रधान सूबे सिंह व रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लाक के प्रधान केएल ग्रोवर, सतबीर जांगड़ा सचिव, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी विभागीय यूनियनों के प्रधान सचिव, सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि 15 फरवरी को शहर के सभी बाजारों में बाइक जत्था हरियाणा सरकार की जन विरोधी के विरोध में निकाला जाएगा।
बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव सोमवीर मोर ने किया। सरकार की जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी जन संगठन सांझा मोर्चा बनाकर राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आश्वासन दिया। इस बैठक में सिंचाई विभाग के अशोक यादव उप-प्रधान, प्रधान राजकुमार सिसर, दिनेश भाटोल, नगरपालिका से बलजीत प्रधान, कपूर सिंह बामल, पब्लिक हेल्थ के प्रधान राजेश शर्मा, बीएंडआर प्रधान अनूप सिंह, शहीद भगत सिंह संगठन के प्रधान सरदार कृष्ण ऐलावादी, किशोरी नागपाल आदि समेत कई लोग मौजूद उपस्थित रहे। बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें