फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बड़ा सड़क हादसा: चंडीगढ़ हाईवे पर पंजाब रोडवेज ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ हाईवे पर पंजाब रोडवेज ने जुगलान गांव के ऑटो को मारी टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव तलवंडी राणा के पास बुधवार दोपहर को पंजाब रोडवेज की बस ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके की पर ही मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जुगलान से ऑटो सवारी भर कर हिसार शहर की ओर आ रहा था। जब गांव तलवंडी राणा के पास लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के नए कैंपस के सामने बरवाला की ओर से आ रही बस ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

ऑटो में सवार करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति तथा 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऑटो चालक सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। गांव तलवंडी व आसपास के लाेगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें