फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में भूमि रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण अध्ययन विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रीयूज व रीसाइक्लिंग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर डॉ. शालू ने विद्यार्थियों को ऐसे प्रयास जारी रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में बीए द्वितीय वर्ष की भूमि प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की सलोचना द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की सोनू तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुशीला एवं डॉ. नीलम गिल ने निभाई। विजेताओं को कॉलेज प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें