फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यशी असलिया प्रथम

विज्ञापन
जीजेयू में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सूक्ष्म जीव दिवस पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से सूक्ष्म जीवों की छिपी दुनिया विषय पर कार्यक्रम करवाई गई। कार्यक्रम में कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने की।
विज्ञापन

प्रो. छोकर ने कहा कि सामान्य शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों न केवल ज्ञान बढ़ता है बल्कि उनके व्यक्तित्व में विकास होता है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों की भागीदारी व रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन मनोरंजन और सहयोग के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम संचालन में संकाय सदस्यों प्रो. नीरज दिलबागी, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अनिता गिल, डॉ. खुशबू सेठी, डॉ. मीनाक्षी पाल, डॉ. राकेश यादव, डॉ. केडी रावत और डॉ. नयनतारा की भी सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन



ये रहे विजेता
प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सूक्ष्म जीवों की छिपी दुनिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर पोस्टर मेकिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यशी असलिया ने पहला, कनिका व अनुष्का दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। रंगोली मेकिंग में बीएससी लाइफ साइंस की कनिका, करुणा और मुस्कान ने पहला तथा एमएसी बायोटेकनोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी की टीमों ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सूक्ष्म जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषयों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एमएससी की अनीता, आकाश व अंजलि की टीम ने जीती जबकि सूक्ष्म जीव मित्र या शत्रु विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान की सानया व नेहा प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें