फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनफिट होने पर नहीं बन सका अग्निवीर तो बन गया चोर

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में अलग-अलग जगह से 8 बाइक व एक स्कूटी चोरी होने के मामले में हिसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान चूरू का रहने वाला 19 वर्षीय पवन उर्फ रुपाला है। आरोपी पवन के खिलाफ डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने थाना एचटीएम थाना में 17 फरवरी को केस दर्ज किया था। आरोपी अनफिट होने के बाद अग्निवीर भर्ती में चयनित नहीं हो सका तो नशे का आदी हो गया। बाद में वाहन चोरी करने लगा।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी नशे का आदी है। पिछले 3-4 महीने से गणेश मार्केट हिसार के एक पीजी में रह रहा था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पवन 12वीं पास है। अग्निवीर भर्ती में वह मेडिकल में अनफिट हो गया था, इससे हताश होकर उसने चोरी करनी शुरू कर दी।
चोरीशुदा बाइक नहीं बेच पा रहा था
डीएसपी ने बताया कि आरोपी मुख्यत पुरानी स्पलेंडर बाइक ही चोरी करता है। यह अपने पास एक स्पलेंडर बाइक की चाबी रखता है। वारदात से पहले वह रेकी करता। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हिसार शहर से 8 बाइक और एक स्कूटी चुराई थी। आरोपी ने बताया कि बिना कागजात के वह चोरीशुदा बाइक को बेच नहीं पाया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें