फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू होना ही गर्व की बात : साध्वी सुजाता

Mon, 02 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर रविवार को जिलेभर में कई जगह हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। इसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हिंदू समाज को एकजुटता का संदेश दिया गया। ऋषिनगर बस्ती स्थित बुधला संत मंदिर में आयोजित सम्मेलन में साध्वी सुजाता ने कहा कि हिंदू होना ही हम सब के लिए गर्व की बात है। पहचान दया की, स्वाभिमान की, इंसानियत की और हम सबकी पहचान भी हिंदू है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राजकंवर, यशपाल शर्मा और जिला संपर्क प्रमुख अश्विनी ने कहा कि श्रीराम की भूमि भारत की रक्षा के लिए प्रत्येक भारतवासी को समर्पित होना चाहिए। देश सेवा में तन, मन न्योछावर करना चाहिए। सुनीता रहेजा ने पर्यावरण संचय का संदेश दिया।
इस मौके पर विभाग संघ संचालक पवन जिंदल, कमल सर्राफ, नगर संघ संचालक राहुल, शाखा कार्यवाह सोनू, पार्षद अनिल जैन, सुभाष सोनी, ममता सोनी, पवन बिश्नोई, एचके शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाबा दानाशेर आयोजन समिति की टिब्बा दानाशेर बस्ती क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय पार्षद मनोहर लाल वर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। प्रत्येक परिवार से आपसी मेल जोल बढ़ता हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष सज्जन वर्मा ने बताया कि समाज की मजबूती संगठित प्रयासों से ही संभव है। मंच संचालक नितिन आजाद ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी पर खुशी जताई। इस कार्यक्रम में कुलदीप सिहाग, पवन शर्मा, जतिन वर्मा, हरिओम जांगड़ा, सुंदर सोनी, मनी राम घोड़ेला, रेखा मंगल, अंजू रानी, नरेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें