फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार में बास की रीना प्रथम

विज्ञापन
विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करती सीडीपीओ व सुपरवाइजर।
विज्ञापन
बास। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सुमन पाहुजा ने की। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं गर्भवती हैं वह पौष्टिक आहार का सेवन करें और उसके बाद अपने बच्चों को भी पौष्टिक आहार दें तभी उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से होगा।
विज्ञापन

सुपरवाइजर कुसुम ने बताया कि वीरवार को ब्लॉक स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें बास जमशाहपुर सर्कल की रीना बास ने पहला, खांडाखेड़ी सर्कल की प्रियंका ने दूसरा और बास खुर्द सर्कल की रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले विभाग की तरफ से सर्कल लेवल पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार का आयोजन किया गया था। जिसमें बास आजमशाहपुर सर्कल से रामभतेरी ने पहला, रीना ने दूसरा और कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बास खुर्द सर्कल से रेखा ने पहला, कुसुम ने दूसरा और शर्मिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाटोल जाटान सर्कल से मनीषा ने पहला, सोनिया ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खांडाखेड़ी सर्कल से प्रियंका ने पहला, बिंदू शर्मा ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खरबला सर्कल से पायल ने पहला, मंजू ने दूसरा और प्रवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला को दो हजार रूपये, दूसरा स्थान पर रहने वाली को 1200 रूपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 800 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर कुसुम, राजकला, संवेदना, कोमल, संतोष, नेहा और सहायक रमेश व दीपक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें