फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता: अंडर-17 में लड़कों में फतेहाबाद ने रेवाड़ी को 43-38 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में वीरवार से तीन दिवसीय 55वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन नॉक आउट मुकाबले खेले गए। बास्केटबाल में अंडर-17 में लड़कों में फतेहाबाद ने रेवाड़ी को 43-38 से हराया। अंडर-19 में लड़कों में राई ने झज्जर को 46-28 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम में हैंडबाल, बास्केटबाल तो उमरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष देवी ने किया। हैंडबाल में लड़कियों में अंडर-17 में पानीपत ने मेवात को हराया। गुरुग्राम ने रेवाड़ी को 7-3 से हराया। इसी प्रकार झज्जर ने महेंद्रगढ़ को 8-1 से हराया। यमुनानगर ने पलवल को हराया। कुरुक्षेत्र ने पंचकुला को 9-2 से हराया। करनाल ने फरीदाबाद को हराया। लड़कों में अंडर-14 में करनाल ने फरीदाबाद को 7-2 से, अंबाला ने मेहंद्रगढ़ को 8-6 से, कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 5-4 से, भिवानी ने जींद को 20-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार कैथल ने रेवाड़ी को 14-6 से हराया।
लड़कियों में अंडर-19 में सिरसा ने फरीदाबाद को हराया। रेवाड़ी ने करनाल को 6-1 से हराया। फतेहाबाद ने महेंद्रगढ़ को 4-2 से हराया। लड़कों में अंडर-17 में जींद ने पंचकुला को 14-6 से, अंबाला ने फतेहाबाद को 12-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर डीपीई कुलदीप नैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा, अनिल सिहाग, अजय श्योराण, रमेश सिहाग, राजबीर, संदीप, जितेंद्र, दारा सिंह महेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें