सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप
बरवाला में रविवार सुबह 10 बजे मेन रोड पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर में गांव बिठमड़ा के जगूराम की नौ महीने की बेटी शगन की मौत हो गई, जबकि पत्नी वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। जगूराम और उसके बेटे गोल्डी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिठमड़ा का जगूराम परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में गांव दाहिमा के लिए बाइक पर चला था। वह बरवाला पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई। हादसे में पीछे बैठी वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गई और नौ माह की बच्ची शगन की मौत हो गई। बच्ची मां की गोद में थी। बाइक चला रहे जगूराम और उसके नन्हे बेटे गोल्डी को हल्की चोटें लगीं। घायल महिला वीरपाल को बरवाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एएसआई वीरेंद्र सिंह की टीम ने सूचना मिलने पर बच्ची का शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बरवाला थाना पुलिस ने इस बारे में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।