फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री के सामने बार सचिव बोले, तहसीलदार ने कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
हिसार लघु सचिवालय के जिला सभागार में आयोजित बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण ल
विज्ञापन
हिसार। बार संघ और तहसीलदार के बीच पिछले छह दिन से चल रहा विवाद वीरवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में पहुंच गया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने एडवोकेट लक्ष्मी नारायण उर्फ घोलू गुर्जर ने तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के सचिव गौरव ने साफ कहा कि तहसीलदार ने अपने कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है। वहां प्रापर्टी डीलर का कार्यालय चलाया जा रहा है। इस पर मंत्री ने विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, बार प्रधान विनय बिश्नोई और एसडीएम ज्योति मित्तल की चार सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, तहसीलदार पर आरोप सही मिले तो उनको निलंबित किया जाएगा। वहीं, गांव कुभाखेड़ा में बिना बोली लगाए ईंट बेचने व गांव कैमरी में राशन डिपो के मामले में भी मंत्री ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में पंचायत विकास मंत्री ने 15 परिवाद सुने। इनमें से 7 का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि 8 के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भाजपा के पूर्व जिला सचिव रहे घोलू गुर्जर कहा, मैं नलवा से टिकट का दावेदार था। रणबीर गंगवा को टिकट मिली तो मैंने साथ दिया, इस बार रणधीर पनिहार का साथ दिया। तहसीलदार राकेश मलिक ने मेरा नहीं पूरे बार एसोसिएशन का अपमान किया है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव बूरे निवासी कुसुम ने बताया कि कान्हीराम सोसायटी में प्लाट लिया था। मकान बनाने पहुंचे तो वहां कब्जा था। इस मामले में सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि डीसीएम कंपनी ने कई प्लाट पर कब्जा किया हुआ है। मंत्री ने जांच के लिए डीआर, एएसपी, तहसीलदार की कमेटी बनाई। उन्होंने कहा, डीसीएम कब्जा नहीं छोड़ेगी तो एफआईआर दर्ज कराई जाए।
किरोड़ी गांव में चौपाल के लिए 10 लाख दिए
बैठक के दौरान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किरोड़ी गांव में अधूरी एससी चौपाल को पूरा कराने के लिए 10 लाख रुपये देने का एलान किया। मंत्री ने कहा कागजी कार्रवाई जल्द पूर्ण करके निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

दुकान बंद कराओ, एफआईआर भी दर्ज करो
अनिता गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने लोड बढ़वाने के लिए आवेदन किया था। दुकानदार ने उसे बिजली निगम की फर्जी रसीद थमा दी। इसके चलते कनेक्शन में देरी हुई। जनपरिवाद समिति के सदस्य पवन खारिया ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। डीएचबीवीएन के एक्सईन रविंद्र कुमार ने जवाब दिया कि संबंधित व्यक्ति ने बाद में पैसा वापस लौटा दिया। मंत्री ने आदेश दिए कि दुकान को आज ही बंद कराओ और संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराओ।
बिल्डर मामले की जांच करेंगे एसपी
शिवदत्त , सुशील कुमार, रमेश आदि ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012-13 में एरिना गोल्ड सुक में दुकानें बुक की थी। उनको अब तक दुकान नहीं मिल सकी। दो बार बिल्डर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। मंत्री ने एसपी को जांच के आदेश दिए।
ये परिवाद भी आए
- गांव भोजराज के सरपंच ने बताया कि स्कूल में इंग्लिश टीचर लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही। मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा, शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आ रही तो कार्रवाई करें। सोशल मीडिया कर्मियों ने चार बाइक चोरी होने की शिकायत रखी तो मंत्री ने कहा हमारे एसपी साहब तगड़े हैं, ढूंढ़वा देंगे।
- नए जिलों के गठन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए जिले, उपमंडल , तहसील बनाने के लिए गठित कमेटी की दूसरी बैठक जल्द ही करेंगे। हांसी को जिला बनाने का प्रस्ताव भी मिला है। आदमपुर को उपमंडल बनाने तथा सिवानी को हिसार में शामिल करने के सवाल पर कहा कि अभी तय नहीं हुआ है।
- गांव जुगलान के पूर्व सरपंच ने कहा कि मेरी पुत्रवधू गांव की सरपंच है। गांव में कुछ लोग हुड़दंग करते हैं। इन्होंने 15 अगस्त के कार्यक्रम में व्यवधान किया। शिक्षक के खिलाफ ही एएससी एसटी एक्ट का केस दर्ज करा दिया। गांव के लोगों को एक्ट के नाम से डराया हुआ है। इसी तरह का डर बना रहा तो हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें