फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बार एसो. के चुनाव 15 मई को, कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन हिसार के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव 15 मई को होंगे। यह निर्णय बार कार्यालय में आयोजित एडहॉक कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पत्र, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और महिला अधिवक्ताओं के आरक्षण के तहत कोषाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारी प्रधान जेएस मल्ही ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मई को होने वाले मतदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु अधिवक्ता सुनील कुमार तिवारी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स की भी नियुक्ति की गई है।

एडहॉक कमेटी ने फैसला लिया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से ही करवाए जाएंगे। चुनाव समिति सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इसी कड़ी में निर्वाचित कार्यकारिणी के 5 मुख्य पदों में से कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा। पूरी कार्यकारिणी में सदस्यों की कुल संख्या अधिकतम 21 होगी। चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन शुल्क और अनुभव की शर्तें बार काउंसिल के नियमों के अनुसार ही रहेंगी।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम व तिथियां

बकाया सदस्यता शुल्क: जिन अधिवक्ताओं की वार्षिक सदस्यता (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) लंबित है वे 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपनी राशि जमा करवा दें। इसके बाद किसी का अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


शपथ पत्र: मतदान का अधिकार पाने के लिए अधिवक्ताओं को 24 अप्रैल तक यह शपथ पत्र देना होगा कि वे किसी अन्य बार एसोसिएशन में वोट नहीं डालेंगे।

वोटर लिस्ट

प्रारंभिक मतदाता सूची: 27 अप्रैल

अंतिम मतदाता सूची: 30 अप्रैल

नामांकन प्रक्रिया

नामांकन व चुनाव से संबंधित अन्य विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा 1 मई को की जाएगी।

चुनाव लड़ने की शर्तें

प्रधान: 10 वर्ष का अनुभव, शुल्क 20,000 रुपये

उपप्रधान: 5 वर्ष का अनुभव, शुल्क 15,000 रुपये

सचिव: 5 वर्ष का अनुभव, शुल्क 12,000 रुपये

सहसचिव: 3 वर्ष का अनुभव, शुल्क 7,500 रुपये

कोषाध्यक्ष: 3 वर्ष का अनुभव, शुल्क 7,500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें