फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
उकलाना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करतीं सिरसा की सांसद कुमारी सैल
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने उकलाना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों और अध्यापकों से मुलाकात की। सांसद सैलजा ने बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और सीखने की ललक की सराहना की और उन्हें मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सैलजा ने शिक्षक वर्ग से भी संवाद कर शैक्षणिक माहौल को और अधिक परिणामोन्मुखी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने शिक्षा के अधिकार और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष प्रकाश डाला।

इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया संयोजक एडवोकेट बजरंग इंदल, कांग्रेस कार्यकर्ता करण सिंह नैन, विजेंद्र कपूर, राजेश भूटानी, हरिकिशन प्रभुवाला, वीरेंद्र सेलवाल, नरेश पहलवान, जगदीश बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें