फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नामांकन प्रक्रिया संपन्न, आज होगी जांच

Fri, 04 Sep 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बार एसोसिएशन के चुनाव के वीरवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजीव श्योराण, एडवोकेट विजय खिचड़ और एडवोकेट प्रदीप तरड़ के मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रीना महला और एडवोकेट बाला बाजिया आमने-सामने हैं। सचिव पद पर एडवोकेट सतीश बिश्नोई और एडवोकेट विकास मित्तड़ के बीच मुकाबला होगा।
संयुक्त सचिव पद के लिए एडवोकेट आकाश ने नामांकन दाखिल किया है और उनके निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रवि गट्टानी और एडवोकेट राजपाल खेड़ा के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन बार परिसर में दिनभर चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। प्रत्याशियों ने अधिवक्ता साथियों से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं के हितों, संगठन की एकता, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा और बार परिसर में बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं।
बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता डीके सांगवान ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सभी प्रत्याशियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द की भावना से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें