फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला बैंक कर्मी बरामद, बोली न घर जाऊं, न ससुराल, दोस्त से करूंगी शादी

Fri, 16 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज के पास के एक बैंक की 24 वर्षीय एक महिला कर्मचारी एक हफ्ते बाद पुलिस को गुरुग्राम के एक गांव में मिली है। बस अड्डा चौकी पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया था। सिटी थाना की एसआई सुनीता ने वीरवार को कोर्ट में युवती के 164 के बयान दर्ज कराए। युवती ने बयान देकर कहा है कि वह लापता नहीं हुई थी, बल्कि अपनी मर्जी से गई थी। उसकी दो साल से नहला के एक युवक से जान पहचान है। वह उसके साथ शादी करना चाहती है और इस बारे में परिजनों को साफ बता दिया था। लेकिन परिजनों ने उसकी इच्छा को दरकिनार कर जींद के एक लड़के के साथ उसकी शादी कर दी थी। वह न ससुराल जाना चाहती है और न अपने घर। वह पहचान वाले युवक से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी के पिता ने इस बारे में बस अड्डा चौकी में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज युवती की तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार युवती की पांच महीने पहले शादी हुई है। वह सात दिसंबर को ड्यूटी पर आई थी कि उसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने अपने स्तर पर युवती को तलाशा था, मगर कुछ पता न चला था। परिजनों ने ससुराल में पता किया, वह वहां भी नहीं पहुंची थी। सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें