फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 घंटे में शहर में दो बार बरसे बदरा, अभी भी सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश

विज्ञापन
सेक्टर-6 में 5 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र भवन का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए राज्य
विज्ञापन
हिसार। मानसून के फिर से सक्रिय होने का असर शहर में भी देखने को मिला। 15 घंटे के अंतराल पर शहर में दो बार बादल बरसे। एक बार बुधवार देर रात तक हल्की बारिश हुई तो दोबारा वीरवार शाम को बारिश हुई। इस दौरान बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो शहर के मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक जिले में 5.1 एमएम व बालसमंद में 24.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले में इस माह में अब तक 21.9 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 36 प्रतिशत कम है। इसके अलावा 1 जून से 8 अगस्त तक जिले में 104.3 एमएम पानी बरसा है, जो सामान्य से 43 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक बंगाल की खाड़ी में बने अत्याधिक कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं यहां तक आ रही है। इसके अलावा मानसून टर्फ रेखा भी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर बनी हुई है। इन सभी के प्रभाव से मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। अब 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें