फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देसी कट्टे व एक कारतूस सहित बडाला का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव बडाला बस स्टैंड पर बुधवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम ने की। आरोपी की पहचान गांव बडाला निवासी अनवर के रूप में हुई है। बास थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बास थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ पुलिस बास क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक बडाला की ओर से आ रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गांव की ओर गई। बस स्टैंड से कुछ दूरी पर पुलिस को बताए गए हुलिए का युवक नजर आया, जो पुलिस की गाड़ी वापस गांव की ओर जाने लगा। संदेह होने पर उसे रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बडाला निवासी अनवर बताया। तलाशी के दौरान अनवर से एक देसी कट्टा और एक रौंद बरामद हुआ। जब उससे लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें