फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बबरान नरेश प्रकटोत्सव आज से, 351 फीट लंबा निशान अर्पित करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीड़ बबरान धाम के 52वें बबरान नरेश प्रकटोत्सव में 3 से 9 मार्च तक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। 9 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन हिसार के अग्रसेन भवन से प्रात: 8:15 बजे भव्य निशान यात्रा शुरू होगी। 351 फीट लंबा निशान हाथ में थामे भक्त पैदल यात्रा करते हुए बीड़ बबरान पहुुंचेंगे।
विज्ञापन

पुजारी विनय शर्मा ने बताया कि 52वें बबरान नरेश प्रकटोत्सव की सभी तैयारियां हो गई हैं। 3 से 5 मार्च तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से प्रभु इच्छा तक संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 6 मार्च को सायं 5 बजे से प्रभु इच्छा तक बबरान नरेश का प्रकटोत्सव धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं को 52 साल पुरानी अखंड ज्योति के दर्शन होंगे। यह ज्योति वर्ष 1973 से अनवरत जल रही है। 6 मार्च को प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा व गाथाओं से रूबरू करवाएंगे। विकास बागड़ी, मास्टर बिन्नी, आदित्य गोयल, बहादुर सैनी, अमित मुंजाल, अपर्णा मिश्रा, अनंत मिश्रा भी भजन प्रस्तुत करेंगे।
7 मार्च को सायं 7 बजे श्याम मंगल कवच पाठ की शुरुआत की जाएगी। 8 मार्च को सायं 7 बजे श्री श्याम नाम महामंत्र जाप होगा। प्रकटोत्सव के दौरान श्रीधाम वृंदावन के श्री राधारमण मंदिर के सेवक हिमांशु गोस्वामी व सागर गोस्वामी का पावन सान्निध्य रहेगा। भक्तों को श्री श्याम प्रभु रथ एवं भव्य शृंगार दर्शन होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें