फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रसाद के बहाने छेड़छाड़ करने वाला बाबा जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव के मंदिर में आने वाली बच्चियों को प्रसाद देने के बहाने छेड़छाड़ करने के आरोपी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी से वारदात वाले कमरे की निशानदेही करवाई। इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी रिपोर्ट ली है। सीडब्ल्यूसी अब स्कूली छात्राओं की काउंसिलिंग करेगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की टीम महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान महिला पुलिस की एक टीम जिले के गांव के सरकारी स्कूल में पहुंची थी। जब टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया तो छठी कक्षा की छात्रा ने बताया कि मंदिर का बाबा उनके साथ बैड टच करता है। एक बच्ची के पिता ने बुधवार को पुलिस को शिकायत देकर बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्स के तहत केस दर्ज कराया था। आरोपी बाबा मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। उसे कुछ समय पहले ही मंदिर में पूजा पाठ के लिए रखा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें