फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ पर गिरी गाज, कार्यभार छीना

Tue, 09 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत आंकडे़ पेश करने वाली डिप्टी सिविल सर्जन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का कार्यभार छीन लिया गया है। दूसरे डिप्टी सिविल सर्जन टीपी शर्मा को कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन


गलत आंकडे़ की स्लाइड तैयार करने वाले के लिए डिप्टी सिविल सर्जन, डाटा इंट्री ऑपरेटर तथा आंकड़ा सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

गौरतलब है कि डीसी की अध्यक्षता में 5 फरवरी को आयोजित बैठक में लिंग अनुपात के आंकडे़ प्रस्तुत किए गए थे। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने आंकड़ों का मिलान किया तो आंकड़े गलत निकले थे।

इस पर डिप्टी सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में सिविल सर्जन ने कार्रवाई करते हुए इस बारे में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का कार्यभार छीन लिया है।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया है कि बिना जांच किए उन्होंने आंकडे़ कैसे प्रस्तुत कर दिए। सोमवार को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीपी शर्मा ने इस अभियान का कार्यभार संभाल लिया है।

डॉ. टीपी शर्मा को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी तरह की रिपोर्ट भेजने से पहले ऑफिस स्टाफ से चेक कराएं। उसकी एक प्रति सिविल सर्जन कार्यालय में भेजी जाएगी, जिसमें डिप्टी सिविल सर्जन लिखेंगे कि उन्होंने खुद इसे जांच लिया है।

सिविल सर्जन की ओर से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल, डाटा इंट्री ऑपरेटर अजय कुमार, आंकड़ा सहायक राजेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस मामले को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में रविवार को अवकाश के दिन भी काम किया गया। गलत आंकडे़ पेश करने वाली डिप्टी सिविल सर्जन को रविवार को भी तलब किया गया था।

यह था मामला
शुक्रवार को डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की मीटिंग ली थी। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन ने स्लाइड के जरिए आंकड़े पेश किए। डीसी ने इन आंकड़ों पर आपत्ति जताते हुए इसकी डिटेल मांगी। जिस पर आंकड़े गलत साबित हुए थे। डीसी ने डिप्टी सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें