फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे के खिलाफ गूंजा जागरूकता का संदेश

Mon, 05 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम अभियान के तहत गांव बुडाना, राजपुरा और रामपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। टीम ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज में इसके खिलाफ सकारात्मक माहौल तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से बताया कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्ति को केवल अपराधी की नजर से देखने के बजाय उपचार, परामर्श और परिवार के सहयोग से मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। समय पर उपचार और सही मार्गदर्शन मिलने से उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि आसपास किसी व्यक्ति के नशे की लत से प्रभावित होने की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि उसे उचित उपचार और परामर्श से जोड़ा जा सके।
नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों से नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। टीम ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि ऐसी सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी :
एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। परिवार, ग्रामीणों और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ नशे से प्रभावित लोगों को उपचार और सही मार्गदर्शन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें