फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोपहर 12 से 3 के बीच तेज धूप में जाने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में चल रही लू को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीसी महेंद्र पाल ने एडवाइजरी में लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान के कारण लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से धूप में अधिक समय तक रहने वाले लोगों, बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों को लू का अधिक खतरा रहता है। लू लगने के बाद उपचार कराने से बेहतर है कि इससे बचाव के उपाय अपनाए जाएं।
वाहन पार्किंग के दौरान बच्चों को कभी भी वाहन में अकेला न छोड़ें। नंगे पांव बाहर जाने से बचें और राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें। यदि खेत-खलिहान या खुले स्थान पर कार्य कर रहे हैं तो बीच-बीच में विश्राम करें। पेड़ या छायादार स्थान पर कुछ समय अवश्य बिताएं। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें