फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को वर्दी पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत

Sun, 13 Sep 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हांसी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात थाना हांसी में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य कॉन्ट्रैक्ट कैरिज चालकों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों को ग्रे रंग की निर्धारित वर्दी पहनने और शर्ट के बाईं ओर निर्धारित बैज लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी राजीव कुमार ने चालकों को यातायात नियमों, यात्रियों की सुरक्षा और वर्दी संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल पहचान का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे चालक की पहचान स्पष्ट होती है और यात्रियों में सुरक्षा व विश्वास की भावना बढ़ती है।
उन्होंने चालकों को वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियों को बैठाने और उतारने तथा वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और सड़क पर जिम्मेदारी व शालीन व्यवहार बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित वर्दी और अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों से स्वयं नियमों का पालन करने और अन्य वाहन चालकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें