फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और बसों में लगेंगे डस्टबिन, नहीं होंगे तो कट सकता है चालान

Tue, 29 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऑटो और बसों में अब डस्टबिन लगाए जाएंगे। आईजी अनिल कुमार राव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए ऑटो और बसों में डस्टबिन लगाकर विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वाहन जैसे बसें, स्कूल वाहन अन्य यात्री वाहनों में यात्रियों को कूड़ेदान न होने कसे यात्रा के दौरान प्रयोग की गई खाने की वस्तुओं और फलों के छिलकों आदि को वाहन या सड़क पर फेंक दिया जाता है।

इन छिलकों आदि से सड़क पर गंदगी तो फैलती ही है, साथ ही कई बार सड़क दुर्घटना भी हो जाती है। पुलिस महानिरीक्षक की इस पहल से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने को बल मिलेगा।
विज्ञापन


वाहनों में कूड़ेदान रखकर स्वच्छतापूर्ण वातावरण का निर्माण भी किया जा सकेगा।

गाड़ी पासिंग के दौरान कूड़ेदान की रखी जाए कंडीशन
गाड़ी पासिंग के समय वाहन में कूड़ेदान रखना भी अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए। इस संबंध में वाहनों में कूड़ेदान न होने पर गाड़ी की पासिंग न की जानी चाहिए।

होटल-ढाबों में डस्टबिन रखने पर दिया जाएगा जोर
आईजी अनिल राव ने बताया कि राष्ट्रीय मार्गों और राज्यीय मार्ग स्थित होटल-ढाबों पर डस्टबिन रखवाए जाने पर बल दिया जाएगा, ताकि छोटे वाहन अपने व्हीकल के डस्टबिन को इनमें खाली कर सकें। उ

न्होंने पेट्रोल पंपों, ऑटो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कूड़ेदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों और पुलिस अधीक्षकों के साथ पत्राचार किया है।

जागरूकता के लिए चलाएंगे विशेष अभियान
लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने बारे कहा गया है। परिवहन विभाग के महाप्रबंधक, आरटीए के अधिकारियों, ट्रक यूनियन प्रधान, ऑटो प्रधान, स्कूल/कॉलेज यूनियन के प्रधान व समाज सेवी संगठनों आदि को भी इस दिशा में काम कर स्वच्छ भारत अभियान में कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

बिना डस्टबिन वाले वाहनों में चालान और जुर्माने के प्रावधान के लिए हम सुझाव पुलिस महानिदेशक को भेजेंगे। स्वच्छ भारत मिशन को इससे बल मिलेगा। मैं तो ये कहता हूं ही इसे देशभर में लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अनिल राव, आईजी हिसार रेंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें