फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमीन विवाद में कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जमीन विवाद में सरसाना निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को अग्रसेन कॉलोनी में अपने भाई के घर के सामने कीटनाशक पी लिया। डायल 112 की टीम ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

सरसाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा है। उसके परिवार की 9 एकड़ जमीन है। पिता ने उसे और उसके भाई सुभाष को बराबर जमीन दी थी। आरोप है कि सुभाष उसे उसकी जमीन का हिस्सा नहीं दे रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि इसकी शिकायत उपायुक्त को भी दी है। कीटनाशक पीने के बाद सुरेंद्र ने खुद ही डायल 112 पर सूचना दी थी। एचएयू चौकी से जांच अधिकारी पंकज ने बताया कि अभी सुरेंद्र के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें