फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास ट्रैक्टरों से नष्ट की कपास की फसल

Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव बडाला में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में कुछ लोगों ने किसान से मारपीट की और ट्रैक्टरों से कपास की फसल को नष्ट कर दिया। आरोपियों ने किसान को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कश्मीर ने बताया कि उनके परिवार के पास गांव में लगभग 149 कनाल 7 मरले पुश्तैनी जमीन है जिस पर उनका वैध कब्जा है। उन्होंने कहा कि 4 मई की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने खेत में पहुंचा तो 5-6 युवक लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि युवकों ने दो ट्रैक्टरों से कपास की फसल को रौंद दिया। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर ने मारपीट की और उसे व परिवार को जान से मार देंगे। बास थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच एएसआई अमन कुमार को सौंपी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें