फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी के कार्ड बांटने गए दो युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी बादशाहपुर गांव के पास कार सवार कुछ युवकों ने शादी के कार्ड बांटने निकले दो युवकों पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना 17 नवंबर दोपहर एक बजे की है। अब इस संबंध में आजाद नगर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने दीपक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में तलवंडी बादशाहपुर निवासी रामफल ने बताया कि 19 नवंबर को उसकी शादी तय थी। 17 नवंबर को बुआ के बेटे अभय के साथ बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने के लिए गया था। दोपहर करीब 1 बजे वापस बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे। जब गांव के नजदीक पहुंचे तो एक कार बाइक के सामने आकर रुकी। कार सवार दीपक और उसके दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया। अभय भागकर एक दुकान में घुस गया। हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर अभय की पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

........................................................

घर में घुसकर दूधिये को पीटा
हिसार। कालवास गांव में घर में घुसकर दूध बेचने का काम करने वाले महाबीर को पीटा। हमलावर उसे घसीटते हुए गली में लेकर आए और दोबारा से पीटा। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने विष्णु और अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कालवास निवासी महाबीर ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। 21 नवंबर की रात को दोस्त सदलपुर निवासी कुलदीप के साथ घर पर सो रहा था। देर रात करीब 3 बजे गांव का विष्णु अपने साथियों के साथ घर पर आया। आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी और मुझे घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए और गली में फिर से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें