फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पशु चारा टाल संचालक हमला: 5 नकाबपोशों ने व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, सीसीटीवी में वारदात हुई रिकॉर्ड

Fri, 04 Apr 2025 12:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हमले के तुरंत बाद राजेश को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां वह आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार की महावीर कॉलोनी के शिव चौक के पास गुरुवार शाम करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पशु चारा टाल संचालक राजेश पर 5 नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लगभग 5 से 6 मिनट तक लगातार राजेश पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन




इस हमले की पूरी घटना टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था और वे केवल हाथ-पैर और कमर पर डंडे बरसा रहे थे, जिससे राजेश बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के तुरंत बाद राजेश को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां वह आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें