फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट: हिसार-अयोध्या-दिल्ली के लिए उड़ान सेवाओं का शेड्यूल तैयार, सुबह 10:20 बजे आएगा विमान

Fri, 04 Apr 2025 10:07 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

सुबह 10:20 बजे दिल्ली से विमान हिसार एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां इसका 20 से 25 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद यह अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए उड़ान सेवाओं का शेड्यूल तैयार हो गया है। हालांकि अभी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। शेड्यूल के अनुसार 18 से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन एक विमान हिसार आएगा और कुछ मिनटों के ठहराव के बाद अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। शाम को यही विमान वापस हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचेगा और फिर वापस दिल्ली लौट जाएगा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने यह स्लॉट दिया है। हालांकि अभी फ्लाइट का किराया फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इस स्लॉट के मुताबिक सुबह 10:20 बजे दिल्ली से विमान हिसार एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां इसका 20 से 25 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद यह अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद अयोध्या से विमान फिर हिसार के लिए उड़ेगा और दोपहर बाद 3:40 बजे हिसार एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद यह विमान दोबारा दिल्ली के लिए उड़ेगा। रात के समय दिल्ली में ही इसका ठहराव होगा।

आज एयरपोर्ट पहुंचेगा 72 सीटर विमान
शुक्रवार को एयरपोर्ट पर एलायंस एयर का 72 सीटर विमान पहुंचेगा। यह विमान अपने साथ जरूरी सामान भी लेकर आएगा। इस विमान के साथ कुछ स्टाफ भी यहां आएंगे। विमान के पहुंचने से पहले वीरवार को कंपनी के मैनेजर एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर का असर, वन्य जीव पकड़ने किए शुरू
उधर अमर उजाला में एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और उन्होंने वीरवार को वन्य जीवों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर से 3 नील गाय व एक कुत्ते को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें