फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ते सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sun, 24 Nov 2013 08:09 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मार्केट में निजी बैंक द्वारा लगाई गई एटीएम मशीन को तोड़ कर शनिवार रात चोरी करने की कोशिश की गई। चोरों की हरकत केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



एक्सेस बैंक ने अग्रवाल मार्केट में एटीएम मशीन लगाई हुई है। शनिवार रात चोरों ने मशीन केबिन में घुसकर राशि निकालने की कोशिश की। घटना के दौरान चोर पैसा निकालने में नाकाम रहे, लेकिन मशीन को काफी नुकसान पहुंचा दिया। घटना का उस समय पता चला जब सुबह ड्यूटी के लिए गार्ड अग्रवाल मार्केट स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचा। उसने बैंक प्रबंधन व सिक्योरिटी एजेंसी एवं पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एटीएम केबिन में बैंक की तरफ से दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। जबकि तीसरा कैमरा एटीएम मशीन में लगा हुआ था। चोरों ने केबिन में घुसकर एक सीसी टीवी कैमरे को तोड़ दिया। जबकि दूसरे सीसी टीवी कैमरे और मशीन में लगे कैमरे में चोरों के चेहरे कैद हो गए।
विज्ञापन



हालांकि बैंक ने सिक्योरिटी एजेंसी को एटीएम मशीनों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा हुआ है। रात को भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है, लेकिन घटना वाली रात गार्ड बीमार हो गया। उसी का लाभ उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर प्रदीप कुमार ने बताया कि एजेंसी की तरफ से सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात था, लेकिन वह बीमार हो गया था।

चोर मशीन में डाले गए कैश को निकालने में नाकाम रहे, लेकिन मशीन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से सीसी टीवी कैमरे की फुटेज मंगवाई गई है। उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें