फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics Haryana Association: राजेंद्र मलिक को अध्यक्ष और प्रदीप मलिक को सर्वसम्मति से चुना गया सचिव

Sun, 04 Feb 2024 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

अभय सिंह चौटाला ने अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बैठक में अहम फैसला लेते हुए सीनियर कोच की जिम्मेदारी नरवाना में एथलेटिक्स कोच बीरबल दूहन को दी गई है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स हरियाणा की आम सभा की बैठक में मौजूद जिला व सीबीएसएम निडानी के प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एथलेटिक्स हरियाणा संघ की आम सभा में रविवार को सर्वसम्मति से झज्जर एथलेटिक्स के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक को अध्यक्ष तथा पानीपत एथलेटिक्स के सह सचिव प्रदीप मलिक को सचिव चुना गया। यह चुनाव जींद में आयोजित एक बैठक में हुआ। इसकी अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने की।

विज्ञापन


बैठक में सभी जिलों से तथा सीबीएसएम निडानी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह जानकारी एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया सह प्रभारी राजू कनोह ने रविवार को दी। बैठक में भारतीय एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ सह सचिव संदीप मेहता ऑनलाइन शामिल हुए।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने बताया कि संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, सचिव राज कुमार मिटान ने भी अपनी निजी व्यस्तता के कारण इस्तीफा दे दिया है। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मान का ख्याल करते हुए उनके इस्तीफे स्वीकार किए गए तथा संविधान में प्रदत्त धाराओं के अनुरूप नए अध्यक्ष तथा सचिव का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2024 के खेल कैलेंडर को दिया अंतिम रूप
बैठक में वर्ष 2024 के लिए खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। खेल कैलेंडर के अनुसार 13वीं जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता नरवाना (जींद) में 24 और 25 फरवरी को होगी। छठी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 और 14 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में होगी। 12वीं राज्यस्तरीय यूथ चैंपियनशिप 11 और 12 मई को गुरुग्राम में होगी। 14वीं राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1 से 2 जून को रोहतक में होगी। वहीं तीसरी नेशनल भाला फेंक प्रतियोगिता 7 अगस्त को सोनीपत में होगी। 11वीं ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 11 अगस्त को नरवाना में होगी। 9वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 6 से 8 सितंबर तक रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी जींद में होगी और 37वीं हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 से 13 अक्तूबर को करनाल में होगी।

कोचों को दी जिम्मेदारी, एग्जामिनेशन कमेटी का किया गठन
बैठक में अहम फैसला लेते हुए सीनियर कोच की जिम्मेदारी नरवाना में एथलेटिक्स कोच बीरबल दूहन को दी गई है। जूनियर कोच की जिम्मेदारी करनाल में एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल को दी गई है। संघ द्वारा अधिक से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी तैयार करने के लिए धर्मवीर छिकारा की अध्यक्षता में एग्जामिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सचिन, जितेंद्र, अंजू तथा विनोद को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें