फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लिफ्ट-एस्केलेटर थमे, यात्रियों की सांसें फूलीं तो धड़कनें बढ़ीं

Mon, 06 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की लिफ्ट व एस्केलेटर बंद होने साढि़यों से जाते यात्री। 
विज्ञापन
हिसार। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए लिफ्ट और एस्केलेटर अक्सर बंद रहते हैं जिससे लोगों को सीढ़ियों से चढ़ते हुए सांसें फूल जाती हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को मजबूरी में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है जबकि भारी सामान सिर पर रखकर प्लेटफार्म पार करना उनकी परेशानी और बढ़ा देता है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लिफ्ट और एस्केलेटर कभी तकनीकी खराबी, बिजली की समस्या या शरारती तत्वों द्वारा बटन ऑफ करने के कारण बंद हो जाते हैं। प्लेटफार्म नंबर-1, 2 और 3 पर लिफ्ट लगी हैं जबकि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे फेसलेटी शाखा के कर्मचारियों को बाद में सूचना मिलने पर उपकरण चालू करना पड़ता है लेकिन यात्रियों को घंटों तक असुविधा झेलनी पड़ती है। अधिकारियों ने स्थिति को गंभीर बताया लेकिन इसके बावजूद दैनिक आधार पर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।


लिफ्ट बंद होने पर सीढि़यां चढ़ने से फूलीं सांसें
मुझे रोहतक जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन के लिए पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। बाद में पता चला कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 3 से जानी है। लिफ्ट बंद मिलने पर सीढि़यों से चढ़कर गई। बुजुर्ग होने के कारण सांसें फूल गईं। - बिमला देवी, रेल यात्री।
विज्ञापन


अचानक चलते-चलते बंद हुआ एस्केलेटर
मुझे प्लेटफार्म एक से तीन पर जाना था। वहां से बठिंडा जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। एस्केलेटर चल रहा था लेकिन जैसे ही उस पर जाने लगा तो बंद हो गया। इसके बाद मुश्किल से सीढि़यों से चढ़कर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचा। - बलवान सिंह, रेल यात्री।

-
स्टेशन अधीक्षक का तर्क
कभी कभार बिजली चली जाने के कारण लिफ्ट व एस्केलेटर बंद हो जाते हैं। कई बार बच्चे या शरारती तत्व भी ऑन-ऑफ का बटन छेड़ देते हैं जिस कारण यह बंद हो जाते हैं। लिफ्ट व एस्केलेटर बंद होने की सूचना मिलते ही तकनीकी स्टाफ इसे पुन: चालू कर देता है। - प्रेम कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें