फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात दरवाजा खुलवाकर नकाबपोशों ने पीड़िता पर किया हमला, हाथ तोड़ा

Tue, 09 May 2017 12:05 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
लव जेहाद मामला और गर्मा गया है। कुंजलाल गार्डन निवासी 32 वर्षीय महिला के घर का चार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार आधी रात दरवाजा खुलवाया। फिर बदमाशों ने रॉड और लाठियों से हमला कर महिला का बायां हाथ तोड़ दिया और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट मारी। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। महिला का कहना है कि यह सारा षड्यंत्र धर्म छिपाकर 17 साल पहले उससे शादी रचाने वाले भादरा के अब्दुल हफीज उर्फ हर्ष भाटी का है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।    
विज्ञापन

         
महिला ने बताया कि वह बच्ची के साथ घर में सोई थी। किसी ने आधी रात को उसके घर का दरवाजा खटखटाया। तब उसने थोड़ी दूरी पर रहने वाले भाई को फोन पर यह सूचना दी और उसे जल्द आने के लिए बोला। कुछ देर बाद फिर दरवाजा खटखटाया। उसने सोचा उसका भाई और अन्य परिजन आ गए। उसने दरवाजा खोला तो सामने चार नकाबपोश खड़े थे। उन्होंने उस पर रॉड और लाठी से हमला कर दिया। वह गिर गई और उसके बायां हाथ में दो जगह फ्रेक्चर आया। शरीर के अन्य हिस्से पर चोटें लगी हैं। बाद में हमलावर फरार हो गए। महिला का कहना है कि यह सारा षड्यंत्र उससे धर्म छिपाकर शादी करने वाले भादरा के अब्दुल हफीज उर्फ हर्ष और उसके परिजनों का है।    
         
यह है मामला            
कुंजलाल गार्डन की 32 वर्षीय युवती ने एक पखवाड़े पहले सिटी थाने में शिकायत दी कि भादरा के अब्दुल हफीज ने उससे खुद को हिंदू बताकर 25 मई 2000 को शादी की थी। उसे बाद में पता चला कि उसका पति मुस्लिम है और उसने धर्म छिपाकर उससे शादी की है। पुलिस ने अब्दुल और उसके सात परिजनों पर धोखाधड़ी, बंधक बनाने, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।   
विज्ञापन

          
केस दर्ज कराने पर चाकू से मारने घर पहुंचा था आरोपी
विवाहिता ने बताया कि उसने अब्दुल के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। एक पखवाड़े पहले केस दर्ज कराने के अगले दिन रात को वह उसे मारने की नीयत से चाकू लेकर उसके घर पहुंच गया था। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। सिटी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का एक और केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें