फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिला आश्वासन... जलीं फसलों का 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मसूदपुर में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद मुआवजे की मांग के लिए शुरू किया किसानों का बेमियादी धरना सोमवार को समाप्त हो गया। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने आश्वस्त किया कि पूरी तरह नष्ट फसल के लिए किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा और यह राशि 15 अप्रैल तक खातों में पहुंचा दी जाएगी। वार्ता के बाद आग का कारण बनी टूटीं लाइनों की मरम्मत की गई और दोपहर बाद 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को अचानक लगी आग से कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल और अवशेष (फाने) जलकर राख हो गए थे। प्रभावित किसानों ने 55,000 रुपये प्रति एकड़ पूरी तरह नष्ट हुई फसल और 5,000 रुपये प्रति एकड़ फाने के मुआवजे की मांग के लिए रविवार को धरना शुरू कर दिया था।
जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग ने प्रभावित किसान कृष्ण को व्यक्तिगत रूप से 21-21 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। किसान पंचायत ने आगे की रणनीति की जिम्मेदारी किसान नेता दशरथ मलिक और इनेलो नेता उमेद लोहान को सौंपी। दशरथ मलिक ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपने वादे पर खरा नहीं उतरा तो किसान संगठन स्वयं मुआवजा एकत्रित करेंगे और भविष्य में संबंधित बिजली लाइन को चालू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजेंद्र सभरवाल, हांसी सदर थाना प्रभारी पवित्र सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के आश्वासन और बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें