फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन की सुनवाई के दौरान मारपीट, चार गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की सुनवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। सुनवाई समाप्त होने के बाद बाहर दोनों पक्ष भिड़ गए और इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। मंगलवार को पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखजीत ने बताया कि पुलिस सुनवाई में तैनात थी। शिकायतकर्ता पक्ष पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद शांत नहीं हुआ। जब उन्हें बाहर ले जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने औरंगनगर निवासी राजीव और भाटोल निवासी रीना को काबू किया। वहीं मौके से भागने वाली औरंगनगर निवासी प्रियंका और संजीव उर्फ टीनू को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 132 और 221 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच में शामिल करने के बाद सभी को बेल दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें