फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पैसे देगा या नहीं कहकर नाबालिग ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तिलक बाजार में सोमवार को एक नाबालिग ने कपड़ा व्यापारी मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पूछा पैसे देगा या नहीं। व्यापारी ने जवाब दिया कि पैसे उसे पुलिस देगी। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मुकेश ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद वह व्यापारियों के साथ सिटी थाने पहुंचा।
विज्ञापन


सूचना पाकर हमलावर के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने माफी मांगी जिसके बाद दुकानदार ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। सिटी थाने से जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मामले में दुकानदार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
कपड़ा व्यापारी मुकेश ने बताया कि पड़ाव निवासी आरोपी ने 8 अक्तूबर को खंजाचियान बाजार में उसके बेटे पर भी चाकू से हमला किया था। उस समय बेटे का नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया गया लेकिन पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। अगले दिन आरोपी ने रास्ते में मुकेश के साथ गाली-गलौज की। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को आरोपी ने मुकेश पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें