फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप, रैंकिंग कुश्ती सीरीज के लिए पहलवान किरण और निर्मला का चयन

विज्ञापन
किरण गोदारा अपने पिता व कोच के साथ। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और रैंकिंग कुश्ती सीरीज के लिए हिसार की पहलवान किरण गोदारा और निर्मला का चयन हुआ है। शनिवार को लखनऊ के साई में हुए ट्रायल में दोनों महिला पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। किरण सेक्टर-15 में रहती हैं, जबकि निर्मला घिराय की रहने वाली है और मधुबन में हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। किरण हिसार रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पहलवान किरण का 76 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा की सुदेश के साथ हुआ था। इसमें किरण ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में किरण ने पंजाब की खिलाड़ी गुरुशरण को 6-3 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरी ओर निर्मला बूरा ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल में रोहतक की खिलाड़ियों को एकतरफा मुकाबलों में हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में निर्मला ने रोहतक की सीमा को 7-0 से हराया, जबकि फाइनल में रोहतक की ही पिंकी को 10-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इटली और दिल्ली में लेंगी दोनों पहलवान भाग
पहलवान किरण गोदारा और निर्मला बूरा इटली में 15 से 18 जनवरी तक होने वाली रैंकिंग कुश्ती सीरीज और दिल्ली में 17 से 23 फरवरी तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी। पहलवान निर्मला बूरा ने बताया कि इसके अलावा वह और किरण मार्च में चाइना में होने ओलंपिक क्वालिफाई के लिए भी कंपीटीशन में भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उनके परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। निर्मला बूरा के पिता ईश्वर सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन कर रही है।
निर्मला बूरा की उपलब्धियां
- 2017 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक।
- 2019 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2019 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक।
किरण की उपलब्धियां
- 2017 में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण।
- 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक।
- 2018 में भारत केसरी दंगल में स्वर्ण पदक।
किरण का शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे पहले भी किरण देश की झोली में कई पदक डाल चुकी हैं और इस बार भी उम्मीद है कि वह देश की झोली में स्वर्ण पदक डालने का काम करेंगी।
विज्ञापन

- विष्णुदास, कुश्ती कोच
मुझे काफी खुशी है कि एक बार फिर बेटी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। मुझे बेटी पर गर्व है।
- कुलदीप गोदारा, किरण के पिता

निर्मला बूरा- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें